फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब राशन डिपो धारकों को मिलेगी 5-जी पीओएस मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राशन डिपो धारकों की 2-जी पीओएस मशीन की परेशानी अब दूर होने वाली है। डिपो धारकों को 5-जी पीओएस मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने सरकार को प्रपोजल भेज दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही डिपो धारकों को 5-जी पीओएस मशीन मिल जाएगी। वहीं योजना यह भी बनाई जा रही है कि राशन डिपो पर फेस स्कैनिंग मशीनें भी भेजी जाए ताकि गलत राशन लेने वालों पर नकेल कसी जा सके।
विज्ञापन


फतेहाबाद में इस समय 366 राशन डिपो हैं और सभी डिपो पर सरकार की ओर से लोगों को राशन वितरण के लिए 2-जी पीओएस मशीन दी गई हैं। पीओएस मशीन से लोगों का अंगूठा लगवाकर उनको अनाज वितरित किया जाता है, लेकिन इस पीओएस मशीन में 2-जी की सिम होने के कारण अंगूठा लगवाने व राशन को अपलोड करने कि प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था, जिस कारण राशन कार्ड धारकों को काफी देर तक लाइनों में लगकर राशन का इंतजार करना पड़ता था। राशन डिपो धारक भी इससे परेशान थे और कई बार तो राशन कार्ड धारकों के गुस्से का सामना भी उनको करना पड़ता है। राशन डिपो धारक लंबे समय से मांग कर रहे थे कि 2-जी सिम संचालित पीओएस मशीन का इंटरनेट काफी धीमा है और इसे बदला जाए। अब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2-जी पीओएस मशीन के बजाय 5-जी पीओएस मशीन के लिए सरकार को प्रपोजल भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही राशन डिपो पर यह मशीनें पहुंच जाएंगी। साथ ही फेस स्कैनिंग मशीनें आती हैं तो इसका भी फायदा होगा।
कोट

2-जी पीओएस मशीन से राशन वितरण करने में काफी देरी होती है। कई बार इसकी मांग उठाई जा चुकी है। जिले में 1,87,390 राशन कार्ड धारक हैं, एलोकेशन भी देरी से आती है, ऐसे में समय पर लोगों को पीओएस मशीन के कारण राशन देना आसान नहीं था। अब अगर 5-जी पीओएस मशीन आती हैं तो अंगूठा मिलान व राशन की अपलोडिंग जल्दी होगी। जिससे डिपो संचालकों व राशन कार्ड धारकों दोनों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीशपाल गोदारा, प्रदेशाध्यक्ष फेयर प्राइस शॉप वेलफेयर एसोसिएशन।
कोट

राशन डिपो धारकों को 5-जी पीओएस मशीन देने के लिए सरकार के पास प्रपोजल भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह मशीनें उपलब्ध हो जाएंगी।
विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें