फतेहाबाद। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में एलाइजा टेस्ट सप्ताह में पहले एक दिन किए जा रहे थे लेकिन अब एक दिन छोड़कर किए जाएंगे। वहीं बुधवार को 31 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। वहीं जिले में जनवरी 2022 से अब तक जिले में डेंगू के एक भी मरीज नहीं मिले हैं।
बता दें कि डेंगू जांच फिलहाल जिले में सिर्फ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ही हो रही है। जिले भर सीएचसी, पीएचसी और उप नागरिक अस्पताल टोहाना व रतिया से यहां भेजे जा रहे हैं। एलाइजा जांच में ही स्वास्थ्य विभाग डेंगू की पुष्टि करता है। बुधवार को नागरिक अस्पताल की लैब में 12 सैंपलों की जांच की गई है। अभी तक 120 सैंपल लेकर जांच की जा चुके हैं लेकिन डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 2157 घरों में जांच की। जांच के दौरान 31 घरो में लारवा मिला है और नोटिस जारी किए गए हैं। जिले में अब तक 5 लाख 39 हजार घरों व दुकानों में सर्वे किया जा चुका है और 2817 जगह लारवा मिला है।
ये है डेंगू के लक्षण
सिर में तेज दर्द होता है।
पीठ में दर्द होता है।
तेज बुखार आता है।
मांसपेशियों, हड्डियों व जोड़ों में तेज दर्द।
आंखों के पीछे दर्द होता है।
मांसपेशियों में सूजन आ जाती है।
त्वचा पर लाल चकते हो जाते हैं।
मसूड़ों व नाक से खून बहने लगाता है।
ऐसे करें बचाव
दरवाजे व खिड़कियों पर जालिया लगाएं।
पूरी बाजू के पकड़े पहनें तथा पैर भी कपड़ों से पूरी तरह ढके हों।
घर के आसपास साफ सफाई रखें और पानी जमा न होने दें।
कूलर की टंकी भी साफ हो।
रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।
मच्छर के काटने से बचाव के लिए सोते समय हाथ-पैरों पर क्रीम का प्रयोग करें।
घर के आसपास नीम के पत्तों का धुआं भी कर सकते हैं।
तालाब आदि में गम्बुजिया मछली डालें।
कोट
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। स्वास्थ्य केंद्रों में बेड भी रिजर्व किए गए हैं। लोगों से अपील है कि वह सावधानी बरतें।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन