फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया कुख्यात बदमाश मनदीप पंजाबी

Thu, 24 Apr 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।  मनदीप पंजाबी का फाइल फोटो
विज्ञापन
भूना। पंजाबी गैंग का सरगना मनदीप पंजाबी गुरुवार शाम को बरवाला के पास हिसार-चंडीगढ़ रोड पर सीआईए फतेहाबाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गाड़ियों को टकराकर उसे पकड़ा। इस दौरान सड़क पर दोनों ओर से आ रही करीब 50 गाड़ियां रुक गईं। सीआईए की टीम ने उसे बहादुरी दिखाते हुए पकड़ लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मनदीप पंजाबी एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार था। वह चौबारा गांव का रहने वाला है। ढाणी गोपाल में डार्क पार्सल के कैंटर से 40 बैग डोडा पोस्त मिलने के बाद अक्तूबर 2024 में उस पर केस दर्ज हुआ था। एसपी सिद्धांत जैन के पदभार संभालते ही फतेहाबाद पुलिस ने उसे पकड़ने की रणनीति बनाई। सीआईए टीम लगातार उसके पीछे लगी थी। बदमाश मनदीप हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई संगीन वारदात में शामिल कुख्यात अपराधी रहा है।
एसपी सिद्धांत जैन के अनुसार गुरुवार को मनदीप क्रेटा गाड़ी में सवार होकर बरवाला क्षेत्र से गुजर रहा था। बरवाला बाईपास के पास उसकी गाड़ी का टायर फट गया। पुलिस ने घेराबंदी की। मुठभेड़ के बाद वह किन्नू के बाग में छिप गया। पुलिस ने बाग को चारों ओर से घेर लिया और उसे पकड़ लिया। सीआईए टीम उसे फतेहाबाद ले आई।
विज्ञापन

मनदीप के साथ गाड़ी में कुछ और लोग भी थे, जो मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसकी क्रेटा गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डीएसपी बरवाला सुमित कुमार, थाना प्रभारी दलबीर सिंह और सीआईए हिसार की टीम भी पहुंची। इंस्पेक्टर यादविंद्र सिंह ने बताया कि मनदीप लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था।
मनदीप पर 26 केस दर्ज
मनदीप पर डकैती, हत्या प्रयास, मारपीट जैसे 26 केस दर्ज हैं। वह पंजाबी गैंग का सरगना है और भांभू गैंग से भी जुड़ा रहा है। उसने 24 साल की उम्र में कई संगीन वारदात को अंजाम दिया। वह सिर्फ सातवीं कक्षा तक ही पढ़ हुआ है। उसके पिता चौबारा गांव में दो एकड़ जमीन के मालिक हैं। पैसा कमाने के लिए उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और पंजाबी गैंग बना लिया।
विज्ञापन

बदमाश मनदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ 26 केस दर्ज हैं। इस बारे में बाकी जानकारी शुक्रवार को दी जाएगी।

-सिद्धांत जैन, एसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें