फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसआईआर में गलत मैपिंग पर एक लाख मतदाताओं को नोटिस जारी

Mon, 10 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर में परिषद में दस्तावेज जमा करवाने के लिए लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत 1 लाख 6 हजार 630 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। एसआईआर मैपिंग में त्रुटि मिलने या मैपिंग नहीं हो पाने वाले मतदाताओं से दस्तावेज लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय में शिविर लगाया गया। यहां बीएलओ ने संबंधित मतदाताओं के दस्तावेज लिए और वर्ष 2002 से जुड़े रिकॉर्ड की जानकारी दर्ज की। डॉ. विवेक भारती ने बताया कि 31 जुलाई को मतदाता सूची का ड्राफ्ट प्रकाशित किया जा चुका है। इसे जिला प्रशासन की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग में त्रुटि पाई गई है या जिनकी मैपिंग नहीं हो सकी है उन्हीं को नोटिस जारी किए गए हैं। संबंधित मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच के बाद ही उनके नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को लगाए गए शिविर में बड़ी संख्या में मतदाता दस्तावेज जमा कराने पहुंचे। बीएलओ ने दस्तावेजों के साथ वर्ष 2002 से संबंधित रिकॉर्ड भी दर्ज किया। प्रशासन ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं से निर्धारित समय में दस्तावेज जमा कराने की अपील की है ताकि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सके।
-
इन दस्तावेजों से होगा सत्यापन
नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाता निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 12 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर सकेंगे। इनमें राज्य सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र, पासपोर्ट, मान्यता प्राप्त बोर्डों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, वन अधिकार प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर, स्थानीय निकाय का परिवार रजिस्टर, सरकार द्वारा जारी भूमि या मकान आवंटन प्रमाणपत्र सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज शामिल हैं।
-
50 हजार मतदाताओं के कट चुके हैं नाम
जिले में एसआईआर के दौरान 50,568 मतदाताओं के नाम एएसडीडी (ऐब्सेंट , शिफ्टेड, डेड, डुप्लीकेट) श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। इनमें फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के 20,796, रतिया के 17,863 तथा टोहाना के 11,909 मतदाता शामिल हैं।

-
एसआईआर के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची में जिले में 6.59 लाख मतदाता
जिले में कुल 6 लाख 59 हजार 694 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 3 लाख 48 हजार 669 पुरुष, 3 लाख 10 हजार 10 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र के आंकड़ों के अनुसार फतेहाबाद में 2,35,739, टोहाना में 2,16,404 तथा रतिया में 2,07,551 मतदाता हैं।
-
जिन मतदाताओं की एसआईआर के दौरान मैपिंग नहीं हो पाई है। उनके लिए शिविर लगाया गया है। मतदाता दस्तावेज जमा करवा सकते हैं। अगर दस्तावेज नहीं है तो उन्हें दोबारा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

- विकास बजाज, नोडल अधिकारी शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें