फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: प्रमाण पत्र बनवाने वाले ही नहीं, व्यवस्था भी दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को जिला स्तर पर दिव्यांग प्रमाण पत्र को लेकर मेडिकल कैंप लगाया गया। यहां प्रमाण पत्र बनवाने वाले ही नहीं व्यवस्था भी दिव्यांग मिली। कैंप में इस बार भी विशेषज्ञ की कमी के चलते दिव्यांगों को परेशानी उठानी पड़ी। फिजिशियन न होने के चलते संबंधित 10 दिव्यांगों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ये दिव्यांग टोहाना, भूना, भट्टूकलां और जाखल क्षेत्र से मेडिकल करवाने के लिए आए थे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में जिलास्तर पर प्रत्येक बुधवार को कैंप लगाया जाता है। विशेषज्ञ न होने के चलते मेडिकल कैंप लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं। कैंप में फिजिशियन, आर्थो सर्जन, ईएनटी, आई सर्जन, मनोचिकित्सक का होना जरूरी होती है। आवेदन पर ये विशेषज्ञ दिव्यांग की प्रतिशतता दर्ज करते है। इसके बाद प्रतिशत आधार पर दिव्यांग को प्रमाण पत्र जारी होता है। प्रमाण पत्र के आधार पर ही दिव्यांग लाभ उठा सकते हैं। लेकिन नागरिक अस्पताल में आर्थो सर्जन और फिजिशियन के पद खाली है। हिसार नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञों की ड्यूटी कैंप में लगाई जाती है।
कोट
नागरिक अस्पताल में फिजिशियन और आर्थो सर्जन नहीं है। इसके चलते हिसार सिविल सर्जन कार्यालय को पत्र लिखा जाता है लेकिन वहां से फिजिशियन नहीं आ रहे है। करीब एक माह से फिजिशियन नहीं आए है। इसके चलते उन्हें फिजिशियन संबंधित केस को अग्रोहा रेफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें