फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को दो नए केस मिलने के बाद बुधवार को कोरोना का एक भी केस नहीं आया। हालांकि, इससे सोमवार को भी जिला कोरोना मुक्त हो गया था। फिलहाल भट्टू क्षेत्र में मिले दो नए केस ही सक्रिय हैं, बाकी सभी मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की जारी हुई रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में कोरोना संबंधी 21 सैंपल ही लिए गए हैं। इसमें आरटीपीसीआर के पांच और एंटीजन के 16 सैंपल शामिल हैं। अभी पांच सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बुधवार को संक्रमण दर शून्य फीसदी रही। जिले में अब तक कोरोना के 3 लाख 96 हजार 26 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 20 हजार आठ कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। फिलहाल जिले में 19 हजार 505 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 501 को कोरोना के कारण जान गंवानी पड़ी।
कोट
कोरोना के सिर्फ दो ही सक्रिय मरीज हैं। 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण स्कूलों में चल रहा है। कोरोना को लेकर एहतियात बरतने की अभी भी जरूरत है।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन