फतेहाबाद। जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 3.16 लाख लोगों के कोविड के सैंपल लिए गए है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों व टीकाकरण साइट पर 505 लोगों के कोविड के सैंपल लिए जिसमें आरटीपीसीआर के 396 व एंटीजन के 109 सैंपल शामिल है।
मंगलवार को भी जिला में कोई कोरोना संक्रमित व्यक्ति नहीं मिला। जिले का रिकवरी रेट 97.29 प्रतिशत पर है। उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल अनुसार जिले में अब तक 17832 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले हैं जबकि 17348 व्यक्तियों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में जिला में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या शून्य है।