फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NHM कर्मचारियों का सांकेतिक धरना: हरियाणा सरकार को 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी, मरीज परेशान

Wed, 24 Jul 2024 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर एनएचएम कर्मचारियों ने पहले 24 जुलाई को 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसके बाद अब 25 जुलाई को मिशन निदेशक, एनएचएम द्वारा यूनियन प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
फतेहाबाद में धरने पर बैठ कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर दो घंटे की हड़ताल शुरू की। कर्मचारी नागरिक अस्पताल में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते अस्पताल में आपातकाल के अलावा एम्बुलेंस सेवा बन्द रही। इसके अलावा लेबर रूम, मनोचिकित्सक विभाग, टीकाकरण काम प्रभावित हुए। हड़ताल 12 बजे तक जारी रही।

विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संयुक्त आह्वान पर एनएचएम कर्मचारियों ने पहले 24 जुलाई को 3 दिन की सांकेतिक हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। इसके बाद अब 25 जुलाई को मिशन निदेशक, एनएचएम द्वारा यूनियन प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया गया है। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने 24 की हड़ताल का निर्णय स्थगित करते हुए दो घंटे पेन डाउन कर वर्क सस्पेंड करने का निर्णय लिया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष विपिन शर्मा का कहना है कि अब मिशन निदेशक के साथ हुई बातचीत में कर्मचारी हित में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जाता है तो एनएचएम कर्मचारी 26 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। विपिन शर्मा ने कहा कि वे पिछले 26 वर्षों से एनएचएम कर्मचारियों की अनदेखी की जा रही है, मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक मंजूरी के बावजूद भी सातवें पे कमीशन का लाभ नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


जानबूझकर अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों का 2 महीना से सैलरी का बजट जानबूझकर रखा गया है। कर्मचारी वर्ग जब अपनी मांगों को लेकर सरकार के पास जाता है तो वेतन को एकमुश्त करने का तुगलगी फरमान जारी कर दिया जाता है जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है और कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है। मिशन निदेशक ने अगर उनकी मांगों को नहीं माना तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें