फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नवविवाहिता 15 घंटे बाद ही डबवाली से प्रेमी के साथ आई पकड़ में

Thu, 15 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव चुहडपुर में सास और पति को नशीला पदार्थ देकर चोरी करके फरार होने के बाद प्रेमी के साथ पकड़ी
विज्ञापन
जाखल। गांव चुहड़पुर में नवविवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर सास व पति को नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया। इसके बाद घर से नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। इस मामले में पुलिस ने 15 घंटे बाद ही नवविवाहिता और उसके प्रेमी को सिरसा के डबवाली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

घटना वीरवार सुबह करीब तीन बजे की है। बेहोश हुए पति और सास को सुबह 8 बजे पड़ोसियों ने अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस के अनुसार नवविवाहिता रूपिंदर कौर और उसके प्रेमी लवप्रीत उर्फ लब्बू ने मिलकर यह साजिश रची। उन्होंने पहले दोनों को नींद की गोलियां खिलाकर सुला दिया। इसके बाद घर से नकदी व गहने लेकर भाग गए। प्रेमी लब्बू नवविवाहिता के ही गांव महमदगी का रहने वाला है।
थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस मामले में ससुर गुरजंट सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई थी। गुरजंट ने बताया कि उसके बेटे की दो महीने पहले ही रतिया क्षेत्र के गांव महमदगी की रूपिंदर कौर के साथ शादी हुई थी। वह अपने छोटे बेटे के साथ किसी कारणवश बाहर गया हुआ था। इस दौरान घर में उसकी पुत्रवधू रूपिंदर कौर उसका बेटा गुरप्यार व पत्नी निर्मला घर में ही मौजूद थे।
विज्ञापन

गुरजंट के अनुसार रूपिंदर कौर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति व सास को नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे दोनों गहरी नींद में सो गए। इसके बाद रूपिंद्र कौर ने दो लड़कों के साथ मिलकर घर से 4 तोला सोने के जेवरात और दो लाख रुपये चोरी किए और भाग गए।
-
सीसीटीवी में दिखी युवती

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें युवती दो बैग लेकर दो लड़कों के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। फुटेज में नजर आया कि यह घटना वीरवार अलसुबह तीन बजे के करीब की है।
-

पड़ोसियों को हुआ शक तो दीवार फांदकर खोला दरवाजा
पड़ोसियों ने बताया कि परिवार के सदस्य सुबह जल्दी उठ जाते हैं, लेकिन वीरवार सुबह 8 बजे तक घर का दरवाजा न खुलने पर उनको शक हुआ। इस पर उन्होंने घर की दीवार फांद कर दरवाजा खोला तो मां-बेटा बेसुध मिले। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दोनों को जाखल के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक धर्मेंद्र ने बताया कि दोनों मां बेटे को बेहोशी की हालत में अस्पताल में लाया गया था। दोनों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें