फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटिया कॉलोनी की गली में झाड़ियों में मिला नवजात का शव

विज्ञापन
भाटिया कॉलोनी में नवजात का शव मिलने के दौरान एकत्रित भीड़। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर की भाटिया कालोनी की गली नंबर चार में शनिवार शाम को नवजात का शव मिला है। नवजात के शरीर का नीचे का हिस्सा कुत्तों ने नोचा हुआ था। सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लेकर गए। कयास लगाए जा रहे हैं कि किसी बिन ब्याही मां ने नवजात को झाड़ियों में फेंका है। इसके बाद कुत्तों ने इसे नोच लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार भाटिया कॉलोनी की गली नंबर चार में खाली प्लॉटों में उगी झाड़ियों के बीच नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ था। इस शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोचा हुआ था। नवजात के शरीर के निचले हिस्से के अंग गायब थे। आसपास के लोगों को नवजात के शव की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद शहर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और आसपास में पता किया। मगर किसी को भी यहां शव फेंकने वाले के बारे में जानकारी नहीं थी। शहर थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि झाड़ियों में नवजात का शव मिला है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया है। शव यहां फेंकने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें