फतेहाबाद। शहर के भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक जल्द ही नई स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। इसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने काम करना शुरू कर दिया है। भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक स्ट्रीट लाइटें लगाने को लेकर लोक निर्माण विभाग ने टेंडर जारी कर दिया है।
आपको बता दें कि करीब आठ माह पहले ही लोक निर्माण विभाग के द्वारा फतेहाबाद से भूना शहर तक रोड को नया बनाया है वहीं रोड को तीन मीटर चौड़ा भी किया गया है। पहले रोड की चौड़ाई कुल सात मीटर थी, जिसके बाद अब रोड की चौड़ाई कुल 10 मीटर हो गई है। करीब आठ माह से दो विभागों की लड़ाई के बीच अब लोक निर्माण विभाग ने लाइट लगाने को लेकर काम शुरू कर दिया है। भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक स्ट्रीट लाइट लगाने पर कुल 60 लाख रुपये की लागत आएगी। जिसको लेकर विभाग ने काम शुरू कर दिया है।
-
भूना रोड कैंची से ऑटो मार्केट तक लगे हुए हैं 19 पुराने लोहे के खंभे
- फतेहाबाद से भूना तक जब रोड को चौड़ा करने का काम पूरा हुआ तो उसके बाद से लोक निर्माण विभाग ने स्ट्रीट लाइटों के लिए पुराने लोहे के खंभे लगा दिए। लोक निर्माण विभाग के एसडीओ गजेंद्र कुमार ने बताया कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन आती है, लेकिन जो स्ट्रीट लाइट का काम होता है वो नगर परिषद के द्वारा करवाया जाता है। नगर परिषद के अधिकारियों के कहने पर ही पुराने स्ट्रीट लाइटों वाले खंभे लगवाए गए हैं। जब रोड का काम शुरू हुआ तब सारे खंभे उतारकर नगर परिषद के अधिकारियों को सौंप दिए गए थे। काम पूरा होने के बाद फिर से लगा दिए गए हैं।
हर 20 मीटर की दूरी पर लगेगी स्ट्रीट लाइट
- लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिक शाखा के जेई रवि ने बताया कि शहर के भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक लगने वाली स्ट्रीट लाइटों को हर 20 मीटर की दूरी पर लगाया जाएगा। इन लाइटों को शहर के भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक लगाया जाना है।
-
शहर के भूना मोड़ कैंची से भूना रोड ओवरब्रिज तक 60 लाख रुपये की लागत से स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएगी। जिसको लेकर टेंडर लगा दिया गया है।
- विनोद कुमार, इलेक्ट्रिक शाखा, एसडीओ लोक निर्माण विभाग।