फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नई सब्जीमंडी, बस स्टैंड के पीछे और अनाजमंडी में लगेंगी रेहड़ियां, जगह हुई फाइनल

विज्ञापन
फतेहाबाद की हंस मार्केट में लगी रेहड़ियां। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर में रेहड़ी वालों के लिए प्रशासन ने एक बार फिर से जगह चिह्नित की है। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी की बैठक में शहर में तीन जगह निर्धारित की गई है। इन जोन में ही रेहड़ी वालों को अपनी रेहड़ियां लगानी होगी। नगर परिषद ने पांच जगहों का प्रस्ताव रखा था, इसमें से तीन जोन पर सहमति बन गई है। जिन तीन जगहों पर सहमति बनी है उन्हें अब मंजूरी के लिए निदेशालय में भेजा जाएगा। मंजूरी मिलने के बाद नोटिफिकेशन जारी होगा।
विज्ञापन

बता दें कि स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी ने शहर में स्ट्रीट वेंडरों के लिए मॉडल टाउन में बस स्टैंड के पीछे, अनाजमंडी में नजदीक गोशाला के पास तथा नई सब्जीमंडी में जोन बनाए हैं। इसके अलावा अभी दो से तीन जोन और प्रशासन बना सकता है। नगर परिषद ने पपीहा पार्क के पार्किंग क्षेत्र और लघुसचिवालय के सामने खाली पड़ी जगह को वेंडिंग जोन बनाने का भी प्रस्ताव रखा था लेकिन इस पर अभी सहमति नहीं बनी है।
शिवालय मार्केट के सामने से हट सकती हैं रेहड़ियां
अधिकारियों की माने तो अगले सप्ताह नए वेंडिंग जोन में रेहड़ियां लग सकती है। नोटिफिकेशन का इंतजार है। नया स्ट्रीट वेंडिंग जोन लागू होने के बाद शिवालय मार्केट और हंस मार्केट में लग रही रेहड़ियां हट सकती हैं। बस स्टैंड के पीछे पहले से ही रेहड़ियां लग रहीं हैं।
विज्ञापन

दो साल से लटका है प्रोजेक्ट
शहर में रेहड़ी वालों को स्थायी जगह देने के लिए नगर निकाय ने दो साल पहले प्राइवेट एजेंसी से सर्वे करवाया था। सर्वे के दौरान 850 रेहड़ी वालों को पंजीकृत किया गया। लेकिन जगह निर्धारित नहीं की गई। इसके चलते शहर में अतिक्रमण की समस्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें