फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटाखे बजाने से रोका तो भतीजे ने चाचा के सिर में मारी ईंट, दो पर केस दर्ज

Tue, 05 Nov 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। गांव सिधानी में 1 नवंबर की शाम को पटाखे बजाने से रोकने पर भतीजे ने अपने चाचा के सिर में ईंट दे मारी। वहीं, उसके साथी ने भी लोहे की पाइप से हाथ पर वार किया। दोनों के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव सिधानी निवासी 46 वर्षीय सतपाल ने बताया कि 1 नवंबर की शाम को वह अपने घर पर खाना खा रहा था तभी उसके घर के आगे पटाखों की आवाज सुनाई दी। उसने घर के बाहर आकर देखा तो उसका भतीजा अभिषेक व अंकुश पटाखे बजा रहे थे। जब उसने घर के आगे पटाखे बजाने से रोका तो अंकुश ने अपने हाथ में ली हुई पटाखे बजाने वाली लोहे की पाइप से हमला कर हाथ तोड़ दिया।
वहीं अभिषेक ने गली में से ईंट उठाकर मेरे सिर में मारी। इसके बाद अंकुश वा अभिषेक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सतपाल ने बताया कि पत्नी लवली ने उसे इलाज के लिए जाखल सीएचसी में दाखिल करवाया। जहां से मरहम पट्टी करके चिकित्सक ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें