फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नीलकंठ वॉरियर्स और माही फाइटर्स ने जीते क्रिकेट मैच

Sun, 11 Oct 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को सम्मानित करते हुए आयोजक :संवाद
विज्ञापन
रतिया। रतिया प्रीमियर लीग (आरपीएल) सीजन-2 में रविवार को नीलकंठ वॉरियर्स और माही फाइटर्स ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। सम्राट सग्गू ने पांच विकेट लेकर पहले मैच में शानदार प्रदर्शन किया। दूसरे मुकाबले में करण यादव ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में दम दिखाया।
विज्ञापन

शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में नीलकंठ वॉरियर्स और सेवन जोन एक्स-1 की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर नीलकंठ वॉरियर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेवन जोन एक्स-1 को 20 ओवर में 91 रन पर ऑलआउट कर दिया।
आयोजक प्रवीण मराठा, सतीश पटवारी, गोविंदा सैनी, डॉ. पीयूष अरोड़ा और विक्की ने बताया कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीलकंठ वॉरियर्स ने 11.2 ओवर में दो विकेट खोकर 92 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। सम्राट सग्गू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने चार ओवर में मात्र पांच रन देकर पांच विकेट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें