फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनसीबी ने पति-पत्नी को 14.45 ग्राम हेरोइन सहित किया गिरफ्तार

Tue, 16 Sep 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में हेरोइन के साथ पकड़ा गए दंप​ती।
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने गांव दरियापुर के पास रविवार रात को एक दंपती को 14.45 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी एवं उसकी पत्नी पिंकी, निवासी नई भीमां बस्ती, फतेहाबाद के रूप में हुई है। राजपत्रित अधिकारी की उपस्थिति में उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके कब्जे से 14.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी यह मादक पदार्थ पंजाब से लाकर हरियाणा में सप्लाई करने की योजना में थे।
इस कार्रवाई को फतेहाबाद यूनिट के प्रभारी उप-निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में दिया गया, जिसमें उप-निरीक्षक बनवारी लाल व उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव दरियापुर के पास एनएच-9 पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार दंपती को रोका गया और जांच के दौरान हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें