फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकासी के लिए नहीं उठाए कदम,सड़कों के जख्मों पर लगाएं मरहम

Fri, 24 Jun 2016 01:02 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद-भट्टू रोड पर सड़क पर बने हुए गढ्ढे । - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरसात के बाद शहर में होने वाले जलभराव की समस्या को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोल दिया है। सिहाग ने जलभराव की समस्या पर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कोई कदम ना उठाने का आरोप लगाया है तो लोक निर्माण विभाग एवं नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अफसरों से भी सड़कों के गड्ढे तुरंत भरवाने की मांग की है।
विज्ञापन


नप ईओ ने इस बाबत जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को बाकायदा औपचारिक पत्र लिखकर कहा है कि बीते दिनों हुई बरसात के बाद जब शहर में जगह-जगह जलभराव की समस्या पैदा हुई थी, उस वक्त जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कोई भी कदम नहीं उठाए, जिसके चलते समस्या बढ़ गई। सिहाग ने पत्र की एक-एक प्रति उपायुक्त और एसडीएम को भी भेजी है।

अमर उजाला ने उठाई समस्या, ईओ ने पत्र मेें किया जिक्र
नगर परिषद ईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता को जो पत्र लिखा है उसमें शहर के भट्टू रोड, आटो मार्केट के सामने, लघु सचिवालय के सामने, बीघड़ रोड, एसडीएम आवास के सामने, पुराना बस स्टैंड के पास, नया बस स्टैंड, मॉडल टाउन में टेलीफोन एक्सचेंज के पास, जीटी रोड पर सेतिया पैलेस के पास जलभराव की समस्या का विशेष तौर पर जिक्र किया है। बता दें कि नप ईओ ने इस पत्र में उन्हीं जगहों का जिक्र किया है, जिसके बारे में अमर उजाला ने दो दिन पहले आई बारिश के बाद लाइव रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसी पत्र में ईओ ने सीधे-सीधे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों पर आरोप लगाया कि उनके सर्वे में पाया गया है कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए कोई कदम नहीं उठाए। ना ही उनके कर्मचारी पानी निकासी को लेकर गंभीर दिखे।
विज्ञापन


ये मांगें रखीं जन स्वास्थ्य विभाग के सामने
सीवरेज ओवरफ्लो से रोकने के लिए पुख्ता प्रबंध हों ।
बारिश के दिनों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति ना बने।
बारिश से पहले ही सीवर लाइन के मेनहोल की अच्छे से सफाई करवा ली जाए।
बारिश के बाद जिस जगह भी जलभराव की समस्या आती है तो उसकी निकासी के लिए पहले से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जाए।

जलनिकासी न होने से सफाई व्यवस्था का काम प्रभावित होता है और शहर के अंदर की गलियां भी कमजोर होती हैं। इसलिए जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखकर इस दिशा में ध्यान देने की मांग रखी है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को भी सड़कों के गड्ढे भरवाने को कहा है ताकि जलभराव की समस्या को कम किया जा सके।
ओपी सिहाग, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, फतेहाबाद

नगर परिषद ईओ का पत्र मिला है। ऐसा नहीं है कि हम इस मुद्दे को लेकर गंभीर नहीं हैं। ज्यादातर इलाकों से जल निकासी हो जाती है। जिन इलाकों में लंबे समय तक दिक्कत रहती है, उन इलाकों के लिए भी काम करेंगे। इस बारे में चंडीगढ़ में अपने उच्चाधिकारियों के निरंतर संपर्क में हूं। जल्द ही इसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

फूल सिंह, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें