फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नवरात्र आज से शुरू, मां दुर्गा के आगमन की तैयारी, आस्था में डूबे बाजार

Sun, 11 Oct 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की चार मरला कॉलोनी में नवरात्र को लेकर सजी दुकाने। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शारदीय नवरात्र रविवार से शुरू होंगे। इससे पहले शहर के बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। नारियल, चुनरी, शृंगार सामग्री और माता की पोशाकों की दुकानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। व्रत के लिए मिट्टी के सकोरे और लोटों की मांग भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

परशुराम चौक स्थित दुर्गा मंदिर में शनिवार को माता के दर्शन के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे। वहीं थाना रोड, डीएसपी रोड और भीमा बस्ती सहित शहर के विभिन्न बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानों पर रौनक रही। दुकानदार भजन लाल, सोनू और अशोक कुमार ने बताया कि नवरात्र के दौरान बाजारों में खास चहल-पहल रहेगी। दुकानों पर आकर्षक चुनरियां, पोशाकें और शृंगार सामग्री सजाई गई हैं।
विक्रेता राजेश ने बताया कि अखंड ज्योति जलाने के लिए 70 से 800 रुपये तक के दीये उपलब्ध हैं। माता की पोशाकों की कीमत 100 से 1500 रुपये तक है। वहीं माता के स्वरूप 150 से 2500 रुपये तक में मिल रहे हैं।
विज्ञापन

-
मावे की बर्फी 400 से 600 रुपये किलो मिल रही

बाजारों में मिठाई की मांग भी बढ़ी है। 25 से 50 तक रुपये का स्पंज रसगुल्ला, 400 से 600 रुपये किलो मावे की बर्फी और 180 से 300 रुपये किलो के भाव में पेठा मिल रहा है। 20 से 70 रुपये तक के चौलाई के लड्डू व गजक भी उपलब्ध है। व्रत में खाए जाने वाले आलू चिप्स भी बाजाराें में आ गए हैं। इसमें भी कई वैरायटी शामिल हैं। कई तरह की नमकीन भी बाजार में मिल रही हैं।

व्रत में खाई जाने वाली सामग्री दाम के साथ

बाजार स्थित दुकानों में व्रत में खाई जाने वाली खाद्य सामग्री भी आ चुकी हैं। इनमें कुट्टू का आटा 120 से 130 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है। सामक 100 रुपये व साबूदाना 60 से 70 रुपये किलो भाव से बिक रहे हैं। इसके साथ ही बाजार में व्रत में खाई जाने वाली चिप्स, गजक, लड्डू और पेठा की भी मांग है।
-
कलश स्थापना का मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से
पंडित जयवीर शर्मा ने बताया कि शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रविवार 11 अक्तूबर को मां दुर्गा की पूजा और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 बजे तक है। वैकल्पिक अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजे से 31 मिनट तक है। पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करके मां दुर्गा की चौकी और पूजा सामग्री से कलश स्थापित करें।

शहर की चार मरला कॉलोनी में नवरात्र को लेकर सजी दुकाने। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें