फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राकृतिक दांत दोबारा नहीं आएंगे, खराबी आने पर सिर्फ ठीक होगा, इसलिए संभाल करें: डॉ.शरद तुली

विज्ञापन
शिविर में विद्यार्थियों के दांतों की जांच करते डॉ.शरद तुली। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दंत चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिक अस्पताल के डेंटल सर्जन मेजर डॉ. शरद तुली व उनकी टीम ने 102 विद्यार्थियों के दांतों को जांचा। शिविर का शुभारंभ मुख्यातिथि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने किया, जबकि अध्यक्षता प्रिंसिपल कृष्ण वर्मा ने की। समाजसेवी सुशील बंसल ने भी विद्यार्थियों को समय समय पर ऐसे शिविरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन सहायक जिला खेल अधिकारी अनूप सिंह ने किया।
विज्ञापन

डॉ. शरद तुली ने विद्यार्थियों से कहा कि प्राकृतिक दांत दोबारा नहीं उगेगा, दांत में खराबी आने पर उसको ठीक किया जा सकता है, इसलिए दांतों की संभाल करनी बेहद जरूरी है। हर विद्यार्थी या नागरिक साल में एक बार दांतों की जांच जरूर करवाएं। बेशक जन्मदिन के दिन को चुनें। यह बेहद जरूरी है, ताकि समय रहते दांतों में आई समस्या का पता चल सके और उसका इलाज हो सके।
अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी : डीईओ
डीईओ दयानंद सिहाग ने कहा कि हमें अपने शरीर का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए लोगों को भी जागरूक करने की जरूरत है। जागरूकता फैलाने में मीडिया के साथ-साथ एक अध्यापक व विद्यार्थी की जिम्मेदारी अधिक बन जाती है। मुंह व दांतों को स्वस्थ रखने के लिए तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहा शिविर : प्रिंसिपल
प्रिंसिपल कृष्ण वर्मा ने कहा कि स्कूल में अमर उजाला की ओर से लगाया गया दंत चिकित्सा शिविर विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद रहा है। उन्हें स्कूल में ही जांच करवाने का अवसर मिला है। विद्यार्थियों को इससे शरीर के चेकअप के प्रति गंभीरता बरतने की प्रेरणा मिलेगी।
उपयोगी दांतों की जांच को लेकर अक्सर लापरवाही रहती है। जब कोई दिक्कत होती है तब ही जाते हैं, लेकिन अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से लगाए गए शिविर में उन्हें जांच करवाने का मौका मिला। इसके अलावा डॉक्टर ने जो सावधानी बताई है, उसकी पालना करेंगे। - अरुण कुमार, विद्यार्थी।
दांतों में मेरे अक्सर दर्द रहने की शिकायत रहती थी, लेकिन हल्के में लेकर जांच करवाने अस्पताल नहीं गया। स्कूल में ही जांच करवाई। डॉक्टर ने जांच के बाद टिप्स बताए, जिससे दांतों को स्वस्थ रखा जा सकता है। - हंसराज, विद्यार्थी।
अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से स्कूल में लगाए गए शिविर में मुझे दांतों की जांच करवाने का मौका मिला। डॉक्टर ने यह भी बताया कि एक साल में एक बार जांच जरूर करवानी चाहिए। मैं अपने जन्मदिन पर दांतों की जांच जरूर करवाऊंगा। - लवप्रीत, विद्यार्थी।
दांतों की जांच को लेकर हम अस्पताल नहीं जा पा रहे थे। अमर उजाला की तरफ से लगाए गए कैंप में जांच करवाने का मौका मिला। इसके अलावा डॉक्टर ने भी बताया कि तंबाकू खाने से क्या नुकसान हो सकता है और कैसे बचा जा सकता है। - हरदीप, विद्यार्थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें