फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत 11 मई को

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सदस्य सचिव से प्राप्त निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया की देखरेख में न्यायिक परिसर फतेहाबाद में 11 मई को इस वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं प्राधिकरण सचिव समप्रीत कौर ने बताया कि इस लोक अदालत में विभिन्न अदालतों में लंबित मुकदमों अपराधिक, एनआई एक्ट, बैंक रिकवरी, एमएसीट, श्रम विवाद, बिजली व पानी बिल, वैवाहिक विवाद, भूमि अधिग्रहण, सर्विस मामलों सहित अन्य सिविल मामलों की सुनवाई की जाएगी। राष्ट्रीय लोक अदालत से पहले भी विभिन्न प्रकार की लोक अदालतें लगाई जाएंगी, जिसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों को निपटाया जाएगा। उन्होंने जनता से आग्रह किया है कि वे आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाए और अपने लंबित पड़े मामलों का निपटान करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें