टोहाना। उपमंडल के गांव कमालवाला में दो किसानों के खेत से तार चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा कॉपर की तार को बरामद कर न्यायालय में पेश किया। चोरी के मामले में गांधी नगर निवासी उमेश, जोहड़ी वाली गली निवासी अनिल कुमार के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में बलबीर सिंह ने कहा था कि आरोपी उसके खेत से तार चोरी कर ली थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। संवाद