फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे पर 5 घंटे तक लगाया जाम

Sat, 11 Apr 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना। प्रदर्शन के दौरान हाथ जोड़ता ट्रैक्टर चालक किसान। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
टोहाना। हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित टाउन पार्क के सामने नेशनल हाईवे 148 बी पर संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने शनिवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक सांकेतिक रोड जाम करके सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने गेहूं फसल खरीद के नियमों पर रोष जताया।
विज्ञापन


किसानों के प्रदर्शन के चलते एसडीएम आकाश शर्मा, डीएसपी जय भगवान, शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने वाहनों को अन्य मार्ग से डायवर्ट करवाया। किसान संगठनों ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि गेहूं खरीद के लिए जो बायोमीट्रिक, गेट पास संबंधित जटिल नियम बनाए गए है उनको वापस लिया जाए। अगर उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।

किसान नेता लाभ सिंह, रमेश डांगरा, जगतार सिंह, रणजीत ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद प्रक्रिया को गलत तरीके से बनाया है। किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी आते हैं। वे अफीम या नशा बेचने के लिए नहीं आते जो उनकी बायोमेट्रिक लगवाई जा रही है। इस दौरान एक ट्रैक्टर चालक किसान जाम लगाने वाले किसानों से उलझ गया तथा हाथ जोड़कर उसे आगे जाने के लिए कहता रहा लेकिन किसानों ने उसे लौटा दिया। इस दौरान एंबुलेंस व पुलिस वाहनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें