फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किट न होने से आरटीपीसीआर सैंपलिंग फिर हुई बंद

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में बंद आरटीपीसीआर सैंपलिंग। संवा
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में आरटीपीसीआर सैंपलिंग एक बार फिर से बंद हो गई है। पिछले दो माह में चौथी बार सैंपलिंग बंद हुई है। किट खत्म होने के चलते सैंपलिंग बंद की गई है। सैंपलिंग के लिए अब लोगों को हिसार या सिरसा जाना पड़ेगा। पहले भी लगातार कई दिनों तक आरटीपीसीआर सैंपलिंग बंद रही थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किट के लिए डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन

कोरोना अलर्ट के बावजूद स्वास्थ्य विभाग अभी फिलहाल रोजाना 25 से 30 ही सैंपल ले रहा था। विदेश जाने, कॉलेज, विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए अभी भी कई कोरोना रिपोर्ट ली जा रही है। इसी के चलते लोग कोरोना सैंपल करवा रहे थे। लेकिन अब सैंपलिंग के लिए हिसार या सिरसा जाना होगा। जिले में रैपिड एंटीजन किट भी नहीं है। दिसंबर माह से अब तक चार बार सैंपलिंग बंद हो चुकी है। हालांकि जिले में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है। जिले में अब तक कोरोना के 428264 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 20258 कोरोना संक्रमित मिले है और 19755 स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक जिले में 503 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन

जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण की स्थिति
क्षेत्र संक्रमित मिले
फतेहाबाद शहरी 5260
टोहाना शहरी 2646
रतिया 3565
भट्टूकलां 3293
बड़ोपल 1237
भूना 2565
जाखल 1692
कोट
कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग फिलहाल बंद कर दी गई है। किट न होने के चलते सैंपल नहीं लिए जा रहे है। मुख्यालय को किट के लिए डिमांड भेजी गई है।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें