फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 दिन बाद फिर छाई धुंध, गेहूं की फसल को होगा फायदा

विज्ञापन
बड़ोपल के पास नेशनल हाईवे पर धुंध में से गुजरते वाहन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 20 दिन बाद एक बार फिर सुबह-सुबह गहरी धुंध छाई रही। इससे नेशनल हाईवे से लेकर लिंक मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वहीं, ठिठुरन भी बढ़ गई है। हालांकि, सुबह 10 बजे धूप निकल आई। इससे धुंध का असर हट गया। मगर कुछ देर बाद ही बादलवाही छा गई। न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था, वहीं मंगलवार को आठ डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि धुंध आने से गेहूं की फसल को सबसे अधिक फायदा होगा। सरसों में किसान सिंचाई पर्याप्त मात्रा में कर रहे हैं। जिले में एक लाख 82 हजार 570 हेक्टेयर में गेहूं जबकि 25 हजार हेक्टेयर में सरसों की बिजाई की गई है।
दो दिन और धुंध छाने की संभावना
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अगले दो दिन तक और सुबह धुंध छाने की संभावनाएं हैं। 5 फरवरी तक मौसम आम तौर पर साफ व खुश्क रहेगा। मगर उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आएगी। दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। वातावरण में नमी की अधिकता के कारण 2 फरवरी तक कहीं कहीं सुबह-सुबह धुंध छाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें