फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोली मारकर फोरलेन पर लूटी गाड़ी, पंजाब के मुक्तसर में छोड़कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिल्ली से सिरसा के लिए बुक की गई गाड़ी को तीन बदमाशों ने चालक को गोली मारकर फोरलेन पर गांव करनौली के पास लूट लिया। कैब चालक के कंधे के पास गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया और नाकेबंदी कर पड़ताल शुरू की। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने गाड़ी को पंजाब के मुक्तसर के गांव लंबी के पास से बरामद किया है। बदमाश यहां गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी असमद ने बताया कि दिल्ली में ओला कैब स्विफ्ट डिजायर चलाता है जो कि उसके भाई के नाम है। सोमवार को शाम को उसके मोबाइल पर सिरसा, हरियाणा के लिए बुकिंग आई। दिल्ली के निजामुदीन फ्लाईओवर के पास आते ही गाड़ी में तीन युवक बैठ गए और सिरसा के लिए चल पड़ा। रात 10 बजे गांव करनौली के पास एक युवक ने पेशाब करने का कहकर गाड़ी रूकवाई। इसके बाद वह भी गाड़ी से उतर गया और पेशाब करने लगा। इसके बाद एक युवक उसकी सीट पर बैठ गया और गाड़ी चलाने लगा तो उसने स्टेयरिंग पकड़ने का प्रयास किया लेकिन पीछे बैठे एक युवक ने उसके कंधे पर गोली मार दी और पिस्तौल की नोक पर तीन हजार रुपये और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

युवक पंजाबी में कर रहे थे बात
चालक के अनुसार गाड़ी लूटने वाले युवक आपस में पंजाबी में बात कर रहे थे। ऐसे में पुलिस को भी शक हुआ कि युवक पंजाब की तरफ भाग सकते हैं। पुलिस ने पंजाब पुलिस को भी अलर्ट कर दिया। पुलिस की नाकेबंदी के चलते बदमाश युवक गाड़ी मुक्तसर के लंबी के पास छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


बुकिंग के बाद लूट की वारदात को दे रहे अंजाम
जिले में गाड़ी लूटने की इस माह कई वारदातें हो चुकी है। 16 जनवरी को जाखल से टोहाना बुक कर ले जाई गई स्विफ्ट डिजायर कार को 5 युवकों ने पिस्तौल दिखाकर लूट लिया था। जिन्हें रोहतक से काबू किया गया था। इसके अलावा फतेहाबाद से रतिया बुक कर ले जाई गई स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को अयालकी के पास लूट लिया गया था। इस संबंध में फतेहाबाद थाना में मामला भी दर्ज है।
कोट
गांव करनौली के पास चालक को गोली मारकर गाड़ी लूट ली गई थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी थी। गाड़ी को युवक मुक्तसर में छोड़कर फरार हो गए है।
विज्ञापन

-अजायब सिंह, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें