फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों को सरसों बीज वितरित, ढाई एकड़ के लिए मिल रहे दो किलोग्राम बीज

Wed, 21 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की पुरानी अनाजमंडी में सरसों का बीज लेने पहुंचे किसान। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से रबी सीजन में राष्ट्रीय खाद्य तेल-तिलहन मिशन के तहत किसानों को निशुल्क प्रमाणित सरसों बीज वितरित किया जा रहा है। पुरानी अनाजमंडी स्थित दुकान नंबर दो पर आयोजित वितरण में प्रत्येक पात्र किसान को ढाई एकड़ भूमि के लिए दो किलोग्राम बीज दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी अमित कुमार ने किसानों से अपील की कि वे सरसों की बिजाई के लिए प्रमाणित बीज का ही इस्तेमाल करें। इससे फसल की गुणवत्ता और उत्पादन बेहतर करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि बीज प्राप्त करने के लिए किसानों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और पिछले वर्ष की फसल के पंजीकरण से संबंधित दस्तावेज साथ लाने होंगे। मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देना और किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें