फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके पर फायरिंग से युवक की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
गांव दैयड़ में शराब ठेके पर जांच करते डीएसपी सतेन्द्र कुमार। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
गांव दैयड़ में मंगलवार रात शराब ठेके पर कुछ लोगों ने हमला कर फायरिंग कर दी। हमले में शराब ठेकेदार तो बच गया लेकिन गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। शराब ठेकेदार ने हमला करने वालों पर 2.5 लाख रुपये की लूट और शराब ठेके में तोड़फोड़ का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव दैयड़ निवासी 27 वर्षीय अनिल शराब ठेकेदार है। मंगलवार रात्रि अनिल अपने दोस्त संदीप, जसबीर, दिनेश व 6-7 अन्य युवकों के साथ अपने शराब ठेके पर बैठे थे। इसी दौरान तीन गाड़ियों में सवार 15- 16 युवक आए । गाड़ियों से उतरते ही इन लोगों ने ठेके पर बैठे लोगों पर लाठी- डंडों से हमला करने के बाद फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान हमले में संदीप, अनिल, दिनेश और जसबीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य का इलाज किया जाने लगा। हिसार पुलिस ने सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। बुधवार को शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
वहीं, हमले में घायलों ने सरपंच प्रतिनिधि जयवीर पर हमला करवाने का आरोप लगाया है। भट्टूकलां पुलिस ने घायल दिनेश के बयानों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दैयड़ निवासी सरपंच प्रतिनिधि जयबीर, रमेश कुमार, जांडवाला बागड़ निवासी मेवासिंह, ठुईयां निवासी रमेश कुमार व राजस्थान के राजगढ़ तहसील के गांव राधा निवासी साहिल के खिलाफ धारा 148, 149, 323, 427, 380, 302, 120 बी व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुका है विवाद
डीएसपी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि गांव दैयड़ में पुरानी रंजिश के कारण शराब ठेके पर फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रमेश के खिलाफ 26 जून को ठेके के कारिंदे कपिल पर गोली चलाने के आरोप में 307 का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर पुलिस ने रमेश को अब तक गिरफ्तार नहीं किया था। इस घटना में घायल अनिल के पिता सुभाष ने बताया कि अगर पुलिस समय रहते रमेश को गिरफ्तार कर लेती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें