फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिवाली पर शहर की सूरत बिगाड़ रहे नगर परिषद के कचरा डंपिंग प्वाइंट

Tue, 14 Oct 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। दिवाली के पर्व को लेकर बाजार सजने लगे हैं और इसी सप्ताह धनतेरस और छोटी दीपावली भी है। पर्व को लेकर दुकानदार जहां बाजार को सजाने में जुटे हैं वहीं नगर परिषद के कचरा डंपिंग प्वाइंट सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद ने शहर के मुख्य रोड से कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटाकर शहर के मुख्य बाजार जवाहर चौक के बीच में डंपिंग प्वाइंट बना दिया है। हालात ये है कि यहां से सुबह 11 बजे के बाद कचरा उठ रहा है। ये ऐसा चौक है जहां से मेन बाजार, थाना रोड, भीमां बस्ती और डीएसपी रोड का रास्ता गुजरता है। नगर परिषद पहले डीएसपी रोड पर चिल्ली झील वाली गली में कचरा डलवा रहे थे लेकिन अब इसे हटाकर मुख्य चौक पर डाला जा रहा है।
बीघड़ रोड पर साढ़े 12 बजे तक उठान नहीं : नगर परिषद ने शहर के बीघड़ रोड पर लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर कचरा डंपिंग प्वाइंट बना रखा है। यहां पर सोमवार को ये हालात थे कि दोपहर साढ़े 12 बजे तक कचरा नहीं उठाया गया।
विज्ञापन

मॉडल टाउन बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने बना प्वाइंट : नगर परिषद ने शिवालय मार्केट के सामने बने कचरा डंपिंग प्वाइंट को हटाकर बीएसएनएल एक्सचेंज के सामने प्वाइंट बना दिया है। बीएसएनएल के अधिकारी इसको लेकर विरोध भी कर चुके है। लेकिन समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें