फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाढोड़ी गांव में करंट की चपेट में आकर किसान की मौत

Tue, 14 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना (फतेहाबाद)। नाढोड़ी गांव में सोमवार शाम किसान सुंदरलाल (45) की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब वह खेत में सिंचाई के बाद मोटर का स्टार्टर बंद कर रहा था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के सुंदरलाल रोज की तरह खेत में काम कर रहा था और फसल में पानी लगा रहा था। शाम को जब वह खेत से लौटने लगा तो सिंचाई मोटर का स्टार्टर बंद करने गया। उसी दौरान अचानक उसके हाथ में करंट आ गया और वह झटके के साथ वहीं गिर पड़ा। खेत में मौजूद लोगों ने लाठियों की मदद से उसे स्टार्टर से अलग किया और परिजनों को सूचित किया। उसे तुरंत भूना सीएचसी ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं।
हादसे की खबर मिलते ही नाढोड़ी गांव में मातम छा गया। गांव के लोग घर पहुंचने लगे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। मृतक किसान सुंदरलाल अपने पीछे दो छोटे बेटे और एक बेटी छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शोक प्रकट किया। उन्होंने कहा कि सुंदरलाल का परिवार आर्थिक रूप से बेहद कमजोर है, इसलिए प्रशासन को चाहिए कि वह परिवार को आर्थिक मदद उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें