हंस मार्केट से अतिक्रमण हटाते नप कर्मचारी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट से बुधवार सुबह नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नप टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और दुकानों के बाहर मौजूद अतिक्रमण और सब्जी रेहड़ियों को हटवाया। इस दौरान चेतावनी दी कि अगर दोबारा लगाया तो सामान जब्त कर लेेंगे। मंगलवार को हंस मार्केट के दुकानदारों ने डीसी को शिकायत देकर कहा था कि कुछ दुकानदार स्टालें लगाकर सामान बेच रहे हैं। अतिक्रमण से हर दिन जाम लग रहा है। नप को कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। डीसी के आदेश पर बुधवार को नप की टीम ने अतिक्रमण हटा दिया। बुधवार को नगर परिषद के सेनेटरी अधिकारी ओंकार सिंह, पुलिस कर्मचारी हंस मार्केट में पहुंचे। इस दौरान दुकानदारों को यहां से स्टालें हटाने के लिए कहा गया। इस दौरान स्टाल और सब्जी रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मच गया।
आधा घंटा लग रहा जाम
हंस मार्केट में लोगों ने कपड़े की दुकान लगाकर अवैध कब्जा कर रखा था। जिससे वाहन सड़क पर खड़े होने के कारण जाम लग रहा था। पुलिस ने करीब एक घंटा कार्रवाई करके अतिक्रमण हटा दिया। पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदारों से कहा कि आगे से अगर अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।