फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने रतिया क्षेत्र में युवक को पिस्तौल सहित किया गिरफ्तार

Fri, 29 Nov 2024 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। नाजायज हथियार रखने वालों की धरपकड़ करते हुए एवीटी स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम ने रतिया क्षेत्र में गश्त के दौरान एक युवक को पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गांव चंदो खुर्द निवासी वीरूराम उर्फ रोकी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ फतेहाबाद पुलिस की टीम एचसी कंवर सिंह के नेतृत्व में गश्त पर थी। टीम जब रतिया से भूना की तरफ जा रही थी तो गांव चंदो खुर्द के पास सामने से युवक पैदल आता नजर आया। पुलिस टीम को देखकर वापस चलने लगा। शक के आधार पर पुलिस कर्मचारियों ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम वीरू राम उर्फ रोकी बताया। पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक नाजायज पिस्तौल 315 बोर बरामद हुई। इस पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर थाना सदर रतिया में उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें