कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी थी, लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे।
फतेहाबाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
कर्मचारियों का कहना है कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर एक बजे सीएसआई धरनास्थल पर पहुंचे और माफी मांगी। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
सीएसआई सतपाल सैनी पर कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार के आरोप लगाए। इसके बाद शहर में डोर टू डोर कचरा उठान और सफाई कार्य बंद करके नगर परिषद के कर्मचारी सोमवार सुबह हड़ताल पर चले गए है। कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों का कहना था कि मुख्य सफाई निरीक्षक सतपाल सैनी ने दुर्व्यवहार किया और रविवार को भी काम करने का दबाव डाला जा रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें धमकी दी जाती है कि राजनीति छोड़ दो नहीं तो मानस बना दूंगा। सीएसआई के बार-बार दुर्व्यवहार करने से परेशान होकर उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ रहा है।
वहीं कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के कारण शहर में 80 टन कचरे के ढेर लग गए है। शहर में शनिवार को सफाई हुई थी और रविवार को अवकाश होने के कारण सफाई नहीं हुई। सोमवार सुबह सफाई शुरू होनी लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर चले गए है। शहर से रोजाना 40 टन कचरे का उठान होता है। उठान न होने से मुख्य कचरा संग्रह स्थल पर भी ढेर लग गए।