फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीपर्पज पार्किंग का टेंडर रद्द, पहली बार ई टेंडरिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड स्थित पार्किंग। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के थाना रोड स्थित मल्टीपर्पज पार्किंग का टेंडर रद्द हो गया है। पार्किंग ठेके के लिए एक ही एजेंसी द्वारा आवेदन करने के कारण नप अधिकारियों ने इसे रद्द कर दिया है। अब नए सिरे से टेंडर को लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। नगर परिषद ने पहली बार ई टेंडरिंग से पार्किंग का टेंडर लगाया है, पहले खुली बोली के द्वारा मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका दिया जाता है।
विज्ञापन

बता दें कि मल्टीपर्पज पार्किंग का ठेका 28 फरवरी को खत्म हो गया था। नप अधिकारियों ने दावा किया था कि इसे अब वह खुद संभालेंगे। पार्किंग को नप तब तक खुद संभालेगी जब तक नया ठेका नहीं हो जाता है लेकिन ठेकेदार ने अभी तक छोड़ा नहीं है। सीएसआई मुकेश शर्मा का कहना है कि उनके पास उच्च अधिकारियों से कोई आदेश नहीं आए है इसलिए अपने अधीन नहीं लिया गया है। इसके अलावा जब तक ठेकेदार के पास पार्किंग रहेगी तब तक का उससे चार्ज ले लिया जाएगा।
नए ठेके में महंगा होगा वाहन खड़ा करना
नगर परिषद ई टेंडरिंग में सिक्योरिटी राशि बढ़ा रहा है। पहले सिक्योरिटी राशि दो लाख रुपये थी जिसे बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है। इसके अलावा दुपहिया वाहन खड़े करने के 5 और चार पहिया वाहन खड़ा करने के 10 रुपये तय थे लेकिन अब दोगुना कर दिया गया है। इसके अलावा साइकिल और रिक्शा खड़ा करने के पांच रुपये चुकाने होंगे। हालांकि मल्टीपर्पज पार्किंग ठेकेदार पहले से ही 10 और 20 रुपये वसूल कर रहा है। पार्किंग का ठेका दिसंबर 2020 में जारी हुआ था। ठेका 5 लाख 75 हजार में लिया गया था।
विज्ञापन

कोट
मल्टीपर्पर्ज पार्किंग के ठेके के लिए टेंडर लगाया गया था लेकिन एक ही एजेंसी आई है इसलिए रद्द कर दिया गया है। अब दोबारा से टेंडर लगाने की प्रक्रिया होगी। सफाई ब्रांच ने पार्किंग नहीं संभाली है, उनके पास न तो उच्च अधिकारियों के आदेश आए हैं और न ही कोई फाइल आई है।
विज्ञापन

-मुकेश शर्मा, सीएसआई नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें