फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीवी रोडीज विनर श्वेता मेहता ने एडवेंचर पार्क के मालिकों पर लगाया लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की नहर कॉलोनी निवासी और एमटीवी रोडीज रियलिटी शो की विजेता रह चुकी प्रसिद्ध फिटनेस एक्सपर्ट श्वेता मेहता ने गुजरात के सूरत में स्थित एक एडवेंचर पार्क को चलाने वाली कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। फतेहाबाद पुलिस ने श्वेता मेहता की शिकायत पर संबंधित कंपनी के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को सूरत पुलिस को भेज दिया है।
विज्ञापन

श्वेता का आरोप है कि इस कंपनी के एडवेंचर पार्क में उचित सुरक्षा उपकरण न लगे होने के चलते वहां पर स्टंट करते हुए वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी गर्दन में चार फ्रैक्चर आए और उसे अपना आपरेशन तक करवाना पड़ा। शहर पुलिस ने श्वेता मेहता की शिकायत पर आरोपी कंपनी वूप ट्र पोलाइन पार्क के मालिक कपिल नंदवानी, रजत महेंद्रू, इंद्र पुनियानी और विकास डांग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना इसी साल 6 सितंबर की है।
पुलिस को दी शिकायत में श्वेता मैहता ने बताया कि इसी साल 3 सितंबर को सूरत गुजरात में एलपीनो ब्रांड की शूटिंग के लिए गई थी। 5 सितंबर को उन्हीं की मार्केटिंग टीम से सौरभ वूप पार्क में शूट के लिए लेकर गए। जहां फिर अगले दिन उन्हें फोटोशूट के लिए बुलाया गया। श्वेता के अनुसार वह अगले दिन फिर गई और वूप पार्क के मालिकों से मिली और उन्होंने श्वेता से एक्टिविटी परफोर्म करने के लिए आग्रह किया। जिस पर उन्होंने रोप ट्रैक, निंजा ट्रैक की एक्टिविटी के बाद पिट जंप के लिए ले जाया गया, जहां एक बड़े गड्ढे में कूदना होता है और गड्ढे में सेफ्टी के लिए स्पंज या कुशन होता है, जिससे गड्ढे में कूदने पर शरीर नीचे नहीं लगता और सुरक्षित रहता है। आरोप है कि उक्त लोगों ने इस गड्ढे में जंप करने के लिए कहा, जिस पर जैसे ही उन्होंने जंप किए तो सुरक्षा के लिए लगे ब्लॉक हट गए और उनका सिर जमीन से जा टकराया, जिस पर उनकी गर्दन में 5 फ्रैक्चर व अन्य कई जगह चोटें लगी। सुरक्षा की कमी के चलते उनकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें