फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांसद सैलजा ने लोकसभा में उठाई हिसार-फतेहाबाद-सिरसा नई रेललाइन की मांग

Wed, 11 Mar 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने बुधवार को लोकसभा में हिसार-फतेहाबाद-सिरसा नई रेलवे लाइन परियोजना का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से इस परियोजना का पुनर्मूल्यांकन कर शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की।
विज्ञापन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जवाब देते हुए कहा कि हिसार पहले से ही भट्टू कलां के माध्यम से रेल नेटवर्क से जुड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 93 किलोमीटर लंबी लाइन का सर्वेक्षण किया गया लेकिन कम यातायात अनुमान के कारण इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। रेल मंत्री ने बताया कि रेलवे परियोजनाओं की स्वीकृति यातायात, लाभप्रदता, क्षेत्रीय संपर्क, भीड़भाड़ वाली लाइनों को राहत, सामाजिक-आर्थिक लाभ और बजट जैसे मानकों पर आधारित होती है।
सांसद सैलजा ने कहा कि हिसार-फतेहाबाद-सिरसा रेल लाइन क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग है और केवल आर्थिक आधार पर इसे ठंडे बस्ते में डालना अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से उद्योग, व्यापार, कृषि और शिक्षा में नए अवसर पैदा होंगे और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। अग्रोहा के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को भी रेखांकित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें