फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: काली माता ने मांगी थी बलि, दे दी

Wed, 21 Oct 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतक धर्मपाल का बेटा सतीश जानकारी देते हुए संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील चौक के डेरेवाला मोहल्ले में बुधवार दोपहर को एक बेटे ने अपने 60 वर्षीय पिता धर्मपाल पर डंडे से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने से धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

हत्या से पहले पिता धर्मपाल और बेटे विजय के बीच झगड़ा हुआ। विजय ने घर में तोड़फोड़ की और चारपाई पर बैठे पिता के सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने कहा कि काली माता ने बलि मांगी थी मैंने दे दी। मृतक के बड़े बेटे सतीश ने अपने छोटे भाई विजय पर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है।
सतीश ने बताया कि उन्हें उनके बेटे ने आकर सूचना दी थी कि चाचा विजय ने दादा को चोट मार दी है। सूचना मिलते ही वह घर पहुंचे तो पिता घायल अवस्था में पड़े थे। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।
विज्ञापन

सतीश के अनुसार उसका छोटा भाई विजय अविवाहित है और मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता था। पिता होटल पर काम करते थे। सतीश ने बताया कि विजय को पिछले कई दिनों से मिर्गी के दौरे पड़ रहे थे। आर्थिक तंगी के कारण उसका समुचित उपचार नहीं हो पा रहा था।
विजय को बुधवार दोपहर को दौरा आया और उसने घर पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पिता पर हमले के बाद उनकी मौत से परिवार में मातम पसरा है।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि मृतक के बेटे सतीश के बयान पर आरोपी विजय के खिलाफ हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि लकड़ी की फट्टी से हमला किया गया है। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
-

पत्नी बोली, बेटा पहले भी करता था तोड़फोड़
घटना के बाद मृतक धर्मपाल की पत्नी ने कहा कि बेटे को पहले भी दौरे आते थे। इस दौरान भी घर पर पड़ा सामान तोड़ देता था। बुधवार को भी उसने फ्रिज तोड़ दिया। चारपाई पर बैठे पति के सिर पर वार कर दिया। उसे नहीं पता था कि बेटा अपने ही पिता की जान ले लेगा।
विज्ञापन

-
किराये के मकान में रहता है परिवार
धर्मपाल अपने परिवार के साथ डेरेवाला मोहल्ला में किराये के मकान में रह रहा था। खुद के साथ दोनों बेटे भी मजदूर करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें