फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बड़ोपल में कीटनाशक के प्रभाव से मां की मौत, बेटा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में कीटनाशक के प्रभाव में आए मां-बेटा में से मां ने रविवार देर रात दम तोड़ दिया। बड़ोपल पुलिस चौकी ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। मां-बेटा शुक्रवार को कीटनाशक के प्रभाव से बेहोश हो गए थे। दोनों का हिसार के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बड़ोपल निवासी 45 वर्षीय गीता देवी अपने बेटे 22 वर्षीय राजकुमार के साथ खेत में काम करने के लिए शुक्रवार को गई थी। बताया जा रहा है कि वहां पर कीटनाशक का छिड़काव चल रहा था। जब दोनों शाम को घर आए तो बेहोश हो गए। परिजन तत्काल उन्हें हिसार लेकर गए और वहां निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। रविवार रात को महिला गीता देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, राजकुमार का अभी भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर बड़ोपल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हिसार के सरकारी अस्पताल में मृतक गीता के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। बड़ोपल चौकी प्रभारी गोपाल के अनुसार कीटनाशक के प्रभाव के कारण महिला गीता देवी की मौत हुई। इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें