फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने घर से की चोरी, मां ने दर्ज करवाया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बीघड़ में घर से बेटे ने ही हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। मां को जब इस बारे में पता चला तो सदर थाना में शिकायत दी। शिकायत आने के बाद सदर पुलिस ने आरोपी बेटे राहुल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव बीघड़ निवासी महिला संतरों ने पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया कि एक माह पहले वह अपनी बेटी को मिलने के लिए उसके पास गई हुई थी। करीब 12 दिन रहने के बाद लौट आई। घर आकर देखा तो संदूक का ताला टूटा हुआ था। जब सामान चेक किया तो चांदी के एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी पेंडल, दो हाथ की अंगूठी, दो साड़ी व एक कंबल गायब मिला। चोरी को बेटे राहुल ने अंजाम दिया। राहुल उस पर शिकायत न देने को लेकर दबाव भी डालता रहा। फिलहाल सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी से सामान बरामद : मामले में मां ने शिकायत दी थी कि उसके बेटे ने घर से सामान चुराया है। इस मामले में एसपी कार्यालय में भी शिकायत दी गई थी। आरोपी बेटा को काबू करके सामान बरामद कर लिया है। कोर्ट में पेश किया यहां से न्यायिक हिरासत भेज दिया। - बुधराम, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें