फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon 2024: फतेहाबाद में लगातार चार घंटे हुई बारिश, जलभराव से जूझ रहे लोग; शहर की बिजली गुल

Thu, 04 Jul 2024 10:31 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

फतेहाबाद जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम फील्ड में उतर कर जलभराव खत्म करने के प्रयासों में लगी रही। मगर लगातार बारिश होने के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो सका। जवाहर चौक, थाना रोड तहसील चौक व अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर बारिश के कारण दुकानदार सुबह 10 बजे के बाद भी दुकानें नहीं खोल सके।
विज्ञापन
बारिश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद शहर में वीरवार सुबह 6 बजे से लगातार बादल बरस रहे हैं। लगातार 4 घंटे से बारिश होने के कारण शहर के अधिकांश इलाकों में जल भराव हो गया है। शहर के मुख्य रास्ते पानी से लबालब नजर आए। एक बार फिर शहर के बीचोंबीच स्थित जवाहर चौक पर जलभराव के कारण लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन




शहर में जीटी रोड, जवाहर चौक, बीघड़ रोड, भट्टू रोड, रतिया रोड, सिरसा रोड, हिसार रोड, भूना रोड माजरा रोड जैसे मुख्य रास्तों पर पानी भरने से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हुई। जीटी रोड पर जलभराव के बीच जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की टीम फील्ड में उतर कर जलभराव खत्म करने के प्रयासों में लगी रही। मगर लगातार बारिश होने के कारण स्थिति में सुधार नहीं हो सका। जवाहर चौक, थाना रोड तहसील चौक व अरोड़वंश धर्मशाला रोड पर बारिश के कारण दुकानदार सुबह 10 बजे के बाद भी दुकानें नहीं खोल सके। वहीं बारिश के बाद से शहर में बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज ने बताया कि विभाग के कर्मचारियों की टीमें फील्ड में लगी हुई है। बारिश रुकने के बाद तत्काल प्रभाव से जलभराव खत्म किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें