फतेहाबाद में एक छात्रा के साथ युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक युवक आया और बस को लेकर बातचीत करने लगा। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल में गलत वीडियो दिखाने लगा।
फतेहाबाद शहर के भट्टू रोड बस स्टैंड पर भोड़िया खेड़ा आईटीआई और महिला महाविद्यालय जाने के लिए बस का इंतजार कर रही छात्राओं में से एक छात्रा के साथ एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। युवक ने मौके पर आकर सरेआम छात्रा से छेड़छाड़ की। यहां तक कि अश्सील वीडियो भी दिखाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया तो युवक मोबाइल छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और मोबाइल को कब्जे में ले लिया। छात्राओं को भी अपने साथ बस स्टैंड चौकी में ले गए। मौके पर मौजूद छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान एक युवक आया और बस को लेकर बातचीत करने लगा। इसके बाद उसने छेड़छाड़ शुरू कर दी और मोबाइल में गलत वीडियो दिखाने लगा। जब उसने शोर मचाया तो लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया और युवक मोबाइल छोड़कर भाग गया। मौके पर छात्रा को रोता देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और मोबाइल कब्जे में ले लिया।