फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। इस का आयोजन स्पोर्ट्स क्लब के इंचार्ज पुनीत द्वारा करवाया गया। इस एथलेटिक मीट में कॉलेज के 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेलों में दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक आदि खेल शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने किया। इंचार्ज पुनीत ने बताया कि लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सुदेश, अनिशा और प्रिया, 200 मीटर दौड़ में इशुदेश, आरती और प्रिया, 400 मीटर दौड़ में सुदेश, निधि और अनिशा प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
शॉटपुट में सुदेश, शीना और मानिका तथा लॉन्ग जंप में सुदेश, अनिशा और प्रियंका ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी तरह लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में अमित, मोहित व लवकुश, 200 मीटर दौड़ में मोहित, लवकुश व चन्द्रमोहन, 400 मीटर दौड़ में लवकुश, मोहित और अमित प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। शॉटपुट में पवन, अमित और मोहित तथा लॉन्ग जंप में मोहित, अमित और लवकुश ने क्रमश: पहला, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया।