फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रोड निर्माण में 25 लाख रुपये गड़बड़ी का आरोप, सीएम और विजिलेंस को लिखा पत्र

Sat, 29 Mar 2025 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया विजिलेंस विभाग के निर्देशक को शिकायत भेजते हुए प्रधान भगवान दास : संवाद
विज्ञापन
रतिया। बुढलाडा रोड पर कंबोज धर्मशाला के चारों तरफ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रोड में गड़बड़ी का आरोप है। इसकी जांच की मांग को लेकर कंबोज सुधार सभा रतिया के प्रधान भगवान दास ने सीएम नायब सिंह सैनी व विजिलेंस विभाग के निदेशक को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

प्रधान भगवान दास ने इससे पहले उपायुक्त व जिला नगर आयुक्त को भी रोड निर्माण कार्य की जांच के लिए शिकायत दी थी। उपायुक्त के निर्देशों के बाद भी उचित तरीके से जांच नहीं की जा रही है। पत्र में भगवान दास ने बताया कि शहीद उधम सिंह धर्मशाला रतिया के चारों तरफ की सड़क कच्ची थी। इस रोड को पक्का करवाने के लिए शहीद उधम सिंह धर्मशाला समिति ने सरकार से ग्रांट की मांग की गई थी। करीब ढाई साल पहले प्रदेश सरकार ने उक्त सड़क बनवाने के 25 लाख की राशि नगरपालिका रतिया को जारी कर दी थी।
रतिया नगर पालिका ने रोड बनाने के लिए एक फर्म को टेंडर भी जारी कर दिया। प्रधान के अनुसार उस समय सड़क का काम शुरू हुआ था लेकिन थोड़ा बहुत काम करने के बाद सड़क निर्माण का काम बंद कर दिया। इस बारे में शहीद उधम सिंह धर्मशाला समिति नगरपालिका प्रशासन को कई बार मिल चुकी है लेकिन वहां से कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन ने बिना रोड निर्माण के फर्म को पूरी राशि का भुगतान कर दिया।
विज्ञापन

- उपायुक्त कार्यालय से पत्र आया, जांच की जा रही है
नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता हवा सिंह ने बताया कि 25 लाख रुपये के गबन करने के बारे में जिला उपायुक्त कार्यालय से जांच के लिए पत्र आया हुआ है। मामले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही जांच के लिए शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज किए जाएंगे। उसी के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें