फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल टाउन व सिटी फीडर को चार में बांटा

विज्ञापन
फीडरों पर काम करते निगम के कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
बिजली खपत बढ़ने के साथ ही मॉडल टाऊन व सिटी फीडर ओवर लोड हो जाने के चलते विद्युत निगम में इन फीडरों का विस्तार कर दो नए फीडर बना दिए है। अब मॉडल टाऊन से भाटिया कालोनी व सिटी फीडर से रतिया चुंगी अलग अस्तित्व में आ गए । दो फीडरों का लोड चार में बंट जाने से सिटी फीडर व मॉडल टाऊन में बिजली कटौती, ट्रिपिंग, स्पार्किंग व ट्रांसफार्मर जलने की समस्या नहीं रहेगी। निगम के शहरी एसडीओ अंकुश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार भट्टू रोड पर स्थित 33 केवी सब-स्टेशन पर 7 फीडरों से बिजली की सप्लाई हो रही थी। इनमें मॉडल टाऊन फीडर, सिटी फीडर, योग नगर फीडर, जवाहर चौक फीडर, सिविल अस्पताल फीडर, सिरसा रोड फीडर व हिसार रोड फीडर शामिल थे। इन फीडरों से 33 केवी सब स्टेशन से गर्मी के दिनों करीब 1300 एंपियर बिजली खपत होती थी। इसके बाद यदि लोड बढ़ता था तो निगम के कर्मचारियों को यहां बिजली काटनी पड़ती थी। 33 केवी से सबसे ज्यादा खपत मॉडल टाऊन व सिटी फीडर पर हो रही थी। यहां पर 250 से 300 एंपियर बिजली की हमेशा डिमांड रहती थी। बिजली की डिमांड ज्यादा होने से इस फीडर पर जुड़े क्षेत्रों में इन दिनों केबल जलना, ट्रिपिंग होना, स्पार्किंग होना व ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें प्रतिदिन आ रही थी। गर्मी के सीजन में जब लोड पूरे पीक पर होता है तो यहां पर ट्रांसफार्मर भी डैमेज हो जाते हैं। अब तक शहरी निगम के कर्मचारी इसे जुगाड़ करके काम चला रहे थे। निगम के शहरी एसडीओ अंकुश कुमार ने समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए यहां के दो फीडरों को बांटकर चार फीडरों में कर दिया। शनिवार से यहां मॉडल टाऊन फीडर से भाटिया कालोनी व सिटी फीडर से रतिया चुंगी फीडर निकाल कर एरिया वाइज यहां लोड बांट दिया। यह नई व्यवस्था शनिवार से लागू कर दी गई। अब शहर के फीडरों की संख्या 7 से बढ़कर 9 हो गई। फीडरों का लोड बांट देने से मॉडल टाऊन, विचार आश्रम रोड, रतिया चुंगी रोड, वाल्मीकि चौक, अस्पताल क्षेत्र, बस स्टैंड के पीछे कमर्शियल क्षेत्र व डाकखाने के आसपास बिजली की समस्या नहीं रहेगी। बता दें कि इससे पूर्व ह0ुडा के सेक्टर में 33 केवी सब स्टेशन का निर्माण कर देने से भट्टू रोड पर सब स्टेशन का लोड कम किया गया था। यहां पर इस समय 10 एमवीए का एक व 8-8 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर बिजली सप्लाई कर रहे हैं।
मॉडल टाऊन में बिजली की काफी दिक्कत थी। लोड बढ़ने के साथ ही यहां ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ जाते हैं। दोपहर को व रात को लाइट की कटौती हो रही थी। शुक्रवार को विद्युत निगम ने फीडरों की संख्या बढ़ाकर लोड को बांट दिया है। इससे समस्या खत्म होने के आसार लग रहे हैं। -राजेंद्र खिंची, मॉडल टाउन निवासी।
विज्ञापन

रतिया चुंगी पर अस्पताल के आसपास ट्रांसफार्मर की केबल जल जाती थी या स्पार्किंग के कारण ट्रांसफार्मर जवाब दे जाता था। लोड ज्यादा होने के कारण निगम के कर्मचारी लाचार नजर आ रहे थे। अब फीडरों की संख्या बढ़ जाने से इस समस्या से निजात मिलेगी। -राजीव सेतिया, लैब संचालक, मॉडल टाउन।
बारिश न होने से लोगों के घरों में एसी की संख्या भी बढ़ गई है। कई बार आम आदमी लोड नहीं बढ़वाता जिस कारण फीडर ओवर लोड हो जाते हैं। ओवर लोड हो जाने के कारण ही निगम को पीछे से लाइट काटनी पड़ती है। अब लोड के बांट देने से समस्या नहीं रहेगी। -कर्ण सिंह, मॉडल टाउन निवासी।
मॉडल टाऊन व सिटी फीडर पर लोड ज्यादा था। अब यहां पर दो फीडर ओर बना दिए है। अब भाटिया कालोनी व रतिया चुंगी फीडर भी अस्तित्व में आ गया है। पहले 33 केवी से 7 फीडर निकलते थे। अब इसकी संख्या 9 कर दी गई है। बिजली का लोड बढ़ जाने से काफी हद तक शिकायतें कम होंगी। -अंकुश कुमार, एसडीओ डीएचवीबीएन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें