फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भारत को जानो प्रश्न मंच में मॉडल स्कूल भिरड़ाना और डीएवी पुलिस स्कूल प्रथम

Mon, 26 Oct 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
फतेहाबाद। भारत विकास परिषद की फतेहाबाद और राघव शाखा की अंतर-विद्यालयी भारत को जानो प्रश्न मंच प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग की 44 टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना और वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में देश के इतिहास, भारतीय संस्कृति और सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इससे पहले 31 अगस्त को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में हरियाणा एग्रो इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और भारत विकास परिषद के संस्थापक सदस्य भारत भूषण मिड्ढा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।
मुख्य अतिथि डॉ. रविकांत डाबरा और विशिष्ट अतिथि अरोड़ा ग्रुप के निदेशक अनिल अरोड़ा रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर भारत माता और स्वामी विवेकानंद को नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा पश्चिम प्रांत के प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। सिरसा की शहीद भगत सिंह शाखा के संस्कार संयोजक अमित शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय सह संयोजक संस्कार केके अरोड़ा, हरियाणा पश्चिम प्रांत के संरक्षक सीपी आहूजा, जिला समन्वयक विजय जग्गा, पूर्व जिला समन्वयक राकेश मखीजा, अंशुल तनेजा, अमित मक्कड़ और निशांत निर्मोही राघव शाखा अध्यक्ष अमित रुखाया सहित परिषद के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के परिणाम
कनिष्ठ वर्ग में सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पायनियर कॉन्वेंट स्कूल फतेहाबाद दूसरे और एसबीपी डीएवी पब्लिक स्कूल फतेहाबाद तीसरे स्थान पर रहा।
वरिष्ठ वर्ग में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद ने प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना दूसरे और सैनिक स्कूल खारा खेड़ी तीसरे स्थान पर रहा।
लिखित परीक्षा में सर्वाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर पायनियर कॉन्वेंट स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, स्कॉलर्स कॉन्वेंट स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल भिरड़ाना, हरियाणा पब्लिक स्कूल दरियापुर और द ओलिव स्कूल को श्रेष्ठ सहभागिता सम्मान दिया गया।
भारत को जानो पुस्तक का सर्वाधिक वितरण करने पर सैनिक स्कूल खारा खेड़ी और बीआरएम मेमोरियल पब्लिक स्कूल दरियापुर को श्रेष्ठ पुस्तक पठन जागृति सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें