फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आदर्श आचार संहिता लागू, मेडिकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय के भवन संबंधी प्रक्रिया रुकी

Sun, 17 Mar 2024 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। लोकसभा के आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इसके चलते अब नए प्रोजेक्ट्स पर काम थम जाएगा। इसके अलावा जिन प्रोजेक्ट्स का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, उनकी शुरुआत भी लोकसभा चुनाव के बाद ही हो पाएगी।
आदर्श आचार संहिता लागू होने से जिले में मेडिकल कॉलेज, जिला मुख्यालय के नए राजकीय महाविद्यालय के भवन संबंधी प्रक्रिया रुक गई है। अब सिर्फ उन्हें विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा, जिनका शिलान्यास हो चुका है। आचार संहिता लगने से पहले ही ग्रामीण क्षेत्र के 18 विकास कार्यों के टेंडर पंचायती राज विभाग की ओर से जारी किए गए। हालांकि, इन विकास कार्यों के वर्क ऑर्डर आचार संहिता खत्म होने के बाद ही दिए जा सकेंगे।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::
रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नहीं बज सकेंगे लाउडस्पीकर
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल नरवाल के अनुसार सभी राजनीतिक दलों को अपने घोषणा पत्र जारी करने के तीन दिन के अंदर तीन कापियां सीईओ कार्यालय, चंडीगढ़ में जमा करवानी होंगी। यदि किसी भी राजनीतिक दल को कोई रैली या रोड शो का काफिला निकालना है तो उसकी अनुमति संबंधित जिला अथॉरिटी से लेनी जरूरी है। यदि कोई राजनीतिक दल रोड शो का काफिला निकालता है तो उससे रोड जाम नहीं होना चाहिए और जहां पर अस्पताल व ट्रामा सेंटर होगा वहां से कोई भी राजनीतिक पार्टी रोड शो का काफिला नहीं निकाल सकेगी। इसके अतिरिक्त, रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। आदर्श आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दलों द्वारा किसी भी रेस्ट हाउस, डाक बंगला और सरकारी मकान का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त कोई भी राजनीतिक व्यक्ति अपने भाषण में जाति, धर्म से संबंधित शब्दों को इस्तेमाल नहीं कर सकेगा। राजनीतिक दल अपने बैनर पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा व चर्च की फोटो का इस्तेमाल भी नहीं कर सकेगा।

अभी से सक्रिय हो जाएंगी निगरानी कमेटियां
जिलास्तर पर चुनाव आयोग द्वारा बनाई गई कमेटियां अब सक्रिय हो जाएंगी। चुनाव खर्च निगरानी टीम उम्मीदवार के कार्यक्रमों पर विभिन्न प्रकार से नजर रखेगी, ताकि आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न किया जा सके। टीम उम्मीदवार द्वारा खर्च की गई पाई-पाई का हिसाब रखेगी और उसकी सूचना देगी।
विज्ञापन



आम चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में भी आचार संहिता लागू हो गई है। राजनीतिक दलों से लेकर आम जन तक को आचार संहिता का पालन करना होगा। प्रशासन की टीमें लगातार राजनीतिक मामलों पर नजर रखेगी। - राहुल नरवाल, उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें