फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भीड़ नियंत्रण से लेकर आपात हालात तक मॉक ड्रिल में परखा पुलिसकर्मियों का दम

Mon, 02 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में अभ्यास करते हुए पुलिसकर्मी स्त्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। आपात स्थिति में पुलिस कितनी तेजी से मोर्चा संभाल सकती है और जवानों के बीच कितना बेहतर तालमेल है इसे परखने के लिए सोमवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। डीएसपी राजीव कुमार की देखरेख में हुए इस अभ्यास में जवानों ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और संवेदनशील परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण लिया।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल के दौरान जवानों को अलग-अलग परिस्थितियां देकर उनकी प्रतिक्रिया क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता और टीमवर्क का आकलन किया गया। जवानों ने निर्धारित स्थानों पर त्वरित तैनाती, अधिकारियों के निर्देशों पर कार्रवाई और सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास किया।
इस दौरान अचानक पैदा होने वाली परिस्थितियों में सूझबूझ और आपसी समन्वय के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।डीएसपी राजीव कुमार ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस की असली ताकत अनुशासन, सतर्कता और धैर्य है। प्रत्येक जवान को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार रहना चाहिए ताकि किसी भी चुनौती का सामना बिना घबराए किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखते समय आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है। पुलिस को अनावश्यक बल प्रयोग से बचते हुए कानून के दायरे में रहकर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें