फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चौकी ले जाते समय नशा तस्कर चकमा देकर भागा

Mon, 02 Nov 2026 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। एनडीपीएस एक्ट का आरोपी संदीप उर्फ सन्नी सोमवार को सदर थाने की हवालात से पुलिस चौकी नागपुर ले जाते समय पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग गया। घटना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू की और कई घंटे बाद उसे फिर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव खुनन क्षेत्र में चार सितंबर को पुलिस चौकी नागपुर की टीम ने गश्त हरजिंद्र सिंह उर्फ बिट्टू की ढाणी में दबिश दी। वहां चार युवक मिले। इनमें से तीन हेरोइन का सेवन कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 6.54 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। पूछताछ में पता चला कि युवकों ने यह हेरोइन गांव खुनन निवासी संदीप उर्फ सन्नी से खरीदी थी।
इस मामले में पुलिस ने 28 वर्षीय संदीप उर्फ सन्नी को एक नवंबर को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया था। उसे सदर थाने की हवालात में रखा गया था। सोमवार को जांच और आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस टीम उसे हवालात से चौकी नागपुर लेकर जा रही थी। इसी दौरान मौके देखकर वह पुलिसकर्मियों को चकमा देकर वहां से भाग गया।
विज्ञापन

आरोपी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने अलर्ट जारी कर जगह-जगह नाकाबंदी कर दी। उसकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के घरों पर दबिश देने लगीं। आखिरकार कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी संदीप को फिर से पकड़ लिया।
डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि नशा तस्करी का आरोपी संदीप उर्फ सन्नी पुलिस की अभिरक्षा से फरार हुआ था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें गठित की थीं। आरोपी को फिर से पकड़ने के बाद अब मामले में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटे में उसे फिर से गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें