फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आपदा प्रबंधन, दंगा व भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल

Wed, 04 Feb 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद पुलिस लाइन में मॉक डि्रल में मौजूद पुलिस जवान।  पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए जिला पुलिस पूरी तरह से तैयार, संगठित और प्रशिक्षित है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने पुलिस लाइन में आयोजित मॉक ड्रिल के निरीक्षण के बाद कहा कि किसी भी उपद्रव, आपात स्थिति या अवैध गतिविधि से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।
विज्ञापन

मॉक ड्रिल में दंगा नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, घायलों के त्वरित रेस्क्यू और कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी रणनीतियों का प्रदर्शन किया गया। पुलिस बल ने दीवार व भाला फॉर्मेशन, कदमताल के साथ संगठित मूवमेंट और क्षेत्र को नियंत्रित करने की प्रभावी तकनीकों का अभ्यास किया। ड्रिल के दौरान आंसू गैस के सुरक्षित प्रयोग, शैल फायरिंग, न्यूनतम बल प्रयोग के मानक प्रोटोकॉल और सुरक्षा उपायों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
एसपी जैन ने कहा कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए संयमित तरीके से कार्रवाई करेगी, लेकिन उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। मॉक ड्रिल में वायरलेस संचार, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम और टीम वर्क की भी समीक्षा की गई। इस दौरान डीएसपी टोहाना उमेद सिंह, डीएसपी साइबर एवं भट्टू कलां संजय कुमार, लाइन अफसर निरीक्षक गुलवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें