फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हलके के किसानों की मांगों को लेकर सीएम से मिले विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया

Wed, 18 Nov 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
किसानों की मांगों को लेकर सीएम से मिलते विधायक बलवान सिंह 
विज्ञापन
फतेहाबाद। हलके के किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की विभिन्न मांगों को लेकर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को हलके के किसानों के मौजूदा हालात, सिंचाई संबंधी परेशानियों और फसल नुकसान से जुड़े मुद्दों से अवगत करवाते हुए मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से किसानों की जायज मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान करवाने की अपील की। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा नहरों में पानी छोड़ने के पैटर्न में बदलाव किए जाने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की ओर से एक सप्ताह पानी छोड़ने के बाद लगातार दो सप्ताह तक पानी बंद रखने का नया पैटर्न बनाया गया है। इससे किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस समय खेतों में बिजाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में यदि किसानों को समय पर नहरी पानी उपलब्ध नहीं हुआ तो उनकी अगली फसल की बिजाई प्रभावित हो सकती है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसान काफी समय से लघुसचिवालय के बाहर धरने पर बैठे हैं। विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने स्पष्ट कहा कि फतेहाबाद हलके के किसानों और आम जनता के हितों की आवाज वह हर उचित मंच पर पूरी मजबूती के साथ उठाते रहेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक को आश्वासन दिया कि फतेहाबाद हलके के विकास और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें