फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग ने फौजी पर लगाए दुराचार के आरोप

Thu, 07 Aug 2014 11:48 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एक नाबालिग ने डरा धमकाकर एक फौजी पर लंबे समय से दुराचार करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस मामले को दोनों पक्षों में गंदे नाले को लेकर हुए झगड़े से जोड़कर भी देख रही है।  
रतिया थाने में शिकायत लेकर पहुंचे नाबालिग के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग बेटी 9वीं कक्षा से पढ़ाई बीच में छोड़ चुकी है। उसकी बेटी कई दिनों से सहमी सी थी। इस बारे में गहनता से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव में छुट्टी पर आया फौजी उसे एक वर्ष से परेशान कर रहा है। यहां तक की कई बार उससे दुराचार भी कर चुका है। उन्होंने बताया कि दुराचार के बाद  फौजी ने उसकी बेटी को जान से मारने की भी धमकी दी है। इस कारण वह अपना दिमागी संतुलन खो चुकी है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब इस मामले की शिकायत लेकर फौजी के पास पहुंचे तो उसने उन्हें भी उनको मरवाने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जुगल किशोर का कहना है कि नाबालिग के पिता ने छुट्टी पर आए फौजी के खिलाफ दुराचार के आरोप लगाकर शिकायत की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक दिन पहले ही नाबालिग के चाचा और फौजी के बीच गंदे पानी की निकासी को लेकर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में दोनों पक्षों ने अपनी अपनी शिकायतें भी दी हैं। शिकायत को देखकर दोनों पक्षों के खिलाफ लड़ाई-झगडे़ का मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें