रतिया। 20 दिन से लापता 15 वर्षीय नाबालिग शनिवार देर शाम को पंजाब के अमृतसर के तरणतारण में पुलिस को सकुशल मिल गई है। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम परिजनों के साथ नाबालिग को रतिया ला रही है। नाबालिग 15 नवंबर से लापता हो गई थी।
परिजनों ने इसकी सूचना 16 नवंबर को ही थाना रतिया में दी थी। जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पिछले 20 दिन में नाबालिग का सुराग न मिलने के चलते शुक्रवार को परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष जताया था। पीड़िता की मां बिमलेश कुमारी ने बताया था कि उनकी बेटी दोपहर लगभग 3 बजे ट्यूशन जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।
परिजनों ने आरोप लगाया था कि नाबालिग लड़की का मामला होने के बावजूद पुलिस गंभीरता नहीं दिखा रही है। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया है।